फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लिक पर एसटीएफ का शिकंजा

Wed, 22 Feb 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
डिजिटल मार्केटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिजिटल मार्केटिंग कंपनियों पर एसटीएफ की कार्रवाई से जिले में सक्रिय एक कंपनी ने तो यू टर्न ले लिया है। जहां पहले वह निवेशकों से लाखों रुपये निवेश करा रोजाना क्लिक वर्क दिया करती थी, अब कार्रवाई के डर से निवेशकों का जितना पैसा बकाया है,
विज्ञापन


उसके बदले महंगे प्रोडक्ट उन्हें थमाए जा रहे हैं। मुख्य बात यह है कि निवेशकों में से अधिकांश सरकारी विभागों के कर्मचारी है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एसटीएफ ने दो डिजिटल मार्केटिंग कंपनियों के मालिकों को गिरफ्तार कर अरबों रुपये की ठगी का पर्दाफाश किया था।

जिले में करीब आधा दर्जन डिजिटल कंपनियां से हजारों लोग जुड़े हुए थे। हालांकि, इसमें सबसे ज्यादा निवेशकों ने सोशल ट्रेड कंपनी में पैसा निवेश किया हुआ था।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि जिले में सक्रिय (टीआरपी) डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने अधिकांश सरकारी कर्मचारियों को ही जाल में फांसा हुआ है। दो कंपनियों पर एसटीएफ की कार्रवाई के बाद से कंपनी ने क्लिक वर्क बंद कर दिया है,

निवेशकों के खातों में भी पैसा नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि, इस कंपनी ने बड़ी चतुराई से यू टर्न लिया है। निवेशकों को उनके पैसों के बदले महंगे प्रोडक्ट थमाए जा रहे हैं। बाजार में जिन प्रोडक्ट की कीमत महज 500 रुपये है, उन्हें कंपनी पांच हजार रुपये बता निवेशकों को दे रही है।

निवेशक एजेंटों से पैसा वापस कराने की बात कह रहे हैं, कुछ निवेशकों ने पुलिस में भी शिकायत की बात कही है। लेकिन अधिकांश निवेशक सरकारी कर्मचारी होने के चलते पुलिस में भी शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें