देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी कबाड़ संचालक ने सपा नेता पर फोन कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसपी ने देहात पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी उमरदराज ने एसपी ऑफिस में बताया कि पांच साल पहले उनके मकान में सपा नेता अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। सपा नेता की पुत्री की शादी में उसने 50 हजार रुपये उधार दिए थे।
सपा नेता किराये पर रहते हुए रुपया वापस नहीं कर सका था। किराये के भी सपा नेता पर 20 हजार रुपये बकाया हैं। जब उसने सपा नेता से रुपये मांगे तो वह टालता रहा। उसने अपने मकान से सपा नेता के परिवार निकाल दिया।
उमरदराज का आरोप है कि अब वह सपा नेता से अपने रुपये मांग रहा है तो वह नेता झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। उसने फोन पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। एसपी कार्यालय में तैनात पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच देहात पुलिस को सौंप दी है।