एनएच-24 के किनारे स्थित खेड़ा पेट्रोल पंप के सामने शनिवार रात दो बजे चार बदमाशों ने लोहे के गोदाम में चौकीदार को गोली मारकर गल्ला लूट लिया। गोली चौकीदार के सीधे हाथ में लगी।
कोतवाली मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाशा, लेकिन उनका पता नहीं चला। घायल चौकीदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हाईवे पर खेड़ा पेट्रोल पंप के सामने मोहल्ला पुरा निवासी बिजेंद्र गर्ग का लोहे का गोदाम है। शनिवार रात गोदाम की चौकीदारी खेड़ा गांव के 55 वर्षीय सो सिंह करता है।
बताया गया कि रात दो बजे बदमाशों ने गोदाम में धावा बोल दिया। बदमाशों ने सो सिंह को गोली मार दी। गोली चौकीदार के हाथ में लगी।
गोली मारने के बाद बदमाश गोदाम के गल्ले में रखे आठ सौ रुपये लूट लिए। हालांकि बड़ी वारदात के फिराक में आए थे, लेकिन उस दिन गल्ले में ज्यादा नहीं था।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकीदार सो सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने चौकीदार की हालत खतरे से बाहर बताई है। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।