फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद किन्नर को गोली मारी

Mon, 26 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पिलखुवा
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खिचरा गांव में रविवार शाम मामूली कहासुनी के बाद युवक ने किन्नर को गोली मार दी। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किन्नर को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, कार्रवाई की मांग को लेकर  किन्नरों ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन


रविवार शाम पौने आठ बजे गांव खिचरा निवासी सोनिया किन्नर (38) घर से दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर गांव के ही एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों में मारपीट के बाद युवक ने किन्नर में गोली मार दी।

गोली किन्नर के कंधे में लगी। ग्रामीणों ने किन्नर को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद अनेक किन्नर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। थानाध्यक्ष हरशरण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला जमीन के विवाद में जुड़ा नजर आ रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें