फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध प्लांट के सीनियर आपरेटर पर हमला, लूटा

Wed, 24 Feb 2016 08:25 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी के दूध प्लांट में कार्यरत सीनियर ऑपरेटर पर दो लोगों ने हमला कर दिया। सीनियर ऑपरेटर से कैश और चेन लूट ली। हमलावर दूध प्लांट में पहले सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सिंभावली के सिखैड़ा गांव के पास बसपा के पूर्व एमएलसी लखीराम नागर का दूध प्लांट है। उसमें ब्रह्मपाल सिंह सीनियर ऑपरेटर के तौर कार्यरत है।
विज्ञापन


वह बुधवार सुबह ड्यूटी घर लौट रहा था। ब्रह्मपाल दूध प्लॉट के बाहर अपने साथी धर्मेद्र सिंह के साथ बस का इंतजार कर रहा था।

तभी सिंभावली में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर ब्रह्मपाल पर हमला दिया। उससे छह हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली।

आरोपी पहले पहले दूध प्लांट में सुरक्षाकर्मी था और उसे नौकरी से कंपनी ने निकाल दिया था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हे।

एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें