फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार घायल

Wed, 11 May 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बेलगाम ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बेलगाम ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से स्कूली वैन के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद वैन में सवार किसी बच्चे को चोट नहीं आई। केवल वैन चालक घायल हो गया है।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर और सिंगनपुर के दर्जनों बच्चे बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के एक स्कूल में पढ़ते हैं। दो दर्जन से भी अधिक बच्चे बुधवार सुबह वैन से स्कूल जा रहे थे। गांव जखैड़ा के रास्ते में बेलगाम ट्रक ने वैन को साइड से टक्कर मार दी।

अनियंत्रित होकर स्कूल वैन एक खेत में सफेदे के पेड़ों में जा उलझी। इससे बड़ी अनहोनी बाल-बाल टल गई। स्कूली बच्चों को कोई चोट नहीं आई, जबकि हादसे में वैन चालक चंद्रपाल घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने घटना की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें