फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने श्रद्धालुओं को लूटा, मासूम गंभीर

Tue, 23 Feb 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्ध बाबा मंदिर पर गंगा स्नान के लिए ठहरे श्रद्धालुओं को जहरखुरानी गिरोह ने फिर निशाना बनाया। पुलिस ने पीड़ितों को जहांगीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया हैं।
विज्ञापन


वहीं, कुछ श्रद्धालुओं को उनके परिजन अपने साथ ले गए। उधर, जहांगीराबाद सीएचसी से चिकित्सकों ने चार वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

बता दें कि माघ पूर्णिमा को लेकर अहार क्षेत्र स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं का आगमन रविवार शाम से ही शुरू हो गया था।

जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी किरन (35) पत्नी अमेंद्र, किरन का बेटा आर्यन (4), ब्रहमा देवी (40) पत्नी ब्रजपाल, श्याम सुंदर (50) पुत्र अजब सिंह व राजकुमार (40) पुत्र त्रिलोकचंद रविवार रात मंदिर क्षेत्र में बनी धर्मशाला के कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रात में जहरखुरानी गिरोह ने श्रद्धालुओं को खाने की वस्तु में जहरीला पदार्थ मिलकर खिला दिया, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद गिरोह ने श्रद्धालुओं के जेवरात समेत हजारों रुपये की नगदी लूट ली।

सोमवार सुबह पड़ोस के कमरों में सो रहे मथुरा के ही लोग श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए जगाने पहुंचे तो उन्हें बेहोशी की हालत में देखकर दंग रहे गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों श्रद्धालुओं को जहांगीराबाद स्थित सीएचसी में पहुंचाया, जहां हालत बिगड़ने पर मासूम आर्यन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि इनके अलावा अन्य लोग भी इस गैंग का शिकार हुए हैं, जिन्हें उनके साथी बिना पुलिस को बताए अपने साथ ले गए है। जहरखुरानी गिरोह ने किरन के कानों से सोने के कुंडल लूट लिया।

वहीं, हादसे का शिकार अन्य लोगों से हजारों रुपये की नगदी लूट ली गई है।

जहरखुरानी का शिकार हुए श्रद्धालुओं की हालत में सुधार है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। - पंकज कुमार पांडेय, एसपी देहात  

पहले के हादसों से नहीं चेता प्रशासन

पिछले साल भी जहरखुरानी गिरोह ने सिद्ध बाबा मंदिर की धर्मशालाओं में 50 से अधिक श्रद्धालुओं को नशीली चाय एवं लड्डू खिलाकर लूटपाट की थी। सके बावजूद मेला प्रशासन हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर सका है।

मेले में न तो पीएसी तैनात की गई है और न आग से सुरक्षा के लिए दमकल की गाड़ियों की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग का भी कैंप मेला परिसर में नहीं लगाया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें