युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश में आदर्श नगर कालोनी निवासी एक युवक पर मोहल्ले के ही चार युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक का मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं।
घायल युवक के परिजनों ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आदर्श नगर कालोनी निवासी प्रदीप कुमार गाजियाबाद में बैल्डिंग का काम करता है। दो दिन पहले वह चमरी फाटक होत हुए बाइक से घर लौट रहा था।
आरोप है कि रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर चार युवकों ने उसे रोक लिया। प्रदीप ने जब विरोध किया तो चाराो युवकों ने दराती और चाकू से हमला कर प्रदीप को अधमरा कर दिया। इसके बाद चारों युवक उसका मोबाइल लूटकर भाग गए।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल प्रदीप को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। प्रदीप के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।