सिंभावली स्टेशन के पास शनिवार देर रात एक यात्री को सहयात्री ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगाें ने 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस मंगाया और यात्री को पीएचसी में भर्ती कराया।
वहीं, पुलिस ने तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, सीतापुर निवासी विनोद शनिवार देर रात शाहजहांपुर से सद्भावना एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था। डिब्बे में उमस हो रही थी, जिस पर विनोद समेत कई युवक दरवाजे की ओर आने लगे।
इस पर वहां खड़े अन्य युवकों में कहासुनी हो गई। इसी बीच पास में ही खड़े एक युवक ने विनोद को सिंभावली स्टेशन के पास धक्का देकर चलती ट्रेन से नीचे गिरा दिया।