फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खराब खड़े ट्रक से टकराई बस, 12 लोग घायल

Mon, 30 Nov 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदल नगर के पास एनएच-24 के किराने खड़े रोड़ी से भरे ट्रक में रविवार दोपहर प्राइवेट बस घुस गई। हादसे में बस में सवार चालक, परिचालक समेत 12 लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक भी जख्मी हो गया। पुलिस ने घायलोें को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


किसी चालक  ने खराब होने पर ट्रक को रविवार दोपहर हाईवे पर जिंदल नगर के पास खड़ा कर दिया था। इस दौरान थोड़ी देर बाद ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ट्रक से आ टकराई।

हादसे में बस का चालक संजय, परिचालक मनोज निवासी दिल्ली निवासी दीपक, मोहित, कुलदीप, हरीश, वरुण, दीपक समेत 12 लोग घायल हो गए।

बस की चपेट में आकर बाइक सवार पिलखुवा निवासी जावेद पुत्र दीना भी घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सड़क हादसों में आठ लोग घायल
हाईवे समेत अलग-अलग मार्गों पर हुए हादसों में आठ लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति को मेरठ रेफर किया गया है। गढ़ के बदरखा मोड़ पर शनिवार रात 11 बजे कैंटर ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कार सवार महेंद्र, उसकी मौसी संगीता और चालक नरेंद्र शाहदरा दिल्ली घायल हो गए। वह जो बरेली से शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं रात एक बजे ब्रजघाट गंगा पुल के पास मारुति कार डिवाइडर से टकरा गई।

कार सवार हसरत खां, उसका पड़ोसी मौबीन और चालक हसीन निवासी बछरायूं घायल हो गए। वे मेरठ के अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखकर लौट रहे थे।

रविवार सुबह करीब 10 बजे गढ़ के स्याना चौपला पर अधूरे फ्लाईओवर पर बाइक को डग्गामार बस ने साइड मार दी। हादसे में विवेक सिंह और उसका दोस्त नितिन निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। मौबीन को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें