फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गंभीरता से लेती मामला तो नहीं होता बवाल

Tue, 07 Mar 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले हुई छेड़छाड़ की घटना को धौलाना पुलिस अगर गंभीरता से लेती तो सोमवार को बवाल नहीं होता। वारदात के बाद पांच दिन तक पुलिस छेड़छाड़ के मामले को दबाने में जुटी रही। अब पुलिस कार्रवाई करने का दम भर रही है।       
विज्ञापन


थाना धौलाना के एक गांव में सपा नेता के पुत्र ने गांव की युवती के साथ पांच दिन पहले गांव के बाजार में छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी की थी। लोकलाज के चलते युवती ने चुप्पी साध ली, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवती के परिवार वालों को मामले की सूचना दे दी।

इसके बाद घटना पूरे गांव में फैल गई थी। पीड़ित परिवार ने धौलाना थाने में शिकायत की थी, लेकिन मामला सपा नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस पांच दिन तक कार्रवाई करने की बजाय मामले को दबाने में जुट रही।
विज्ञापन


अगर पुलिस मामले में कार्रवाई कर देती तो दोनों पक्षों की तनातनी के कारण ग्रामीणों को पंचायत बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती और न ही दोनों पक्षों में पथराव, फायरिंग की घटना होती।

अब घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है। थानाध्यक्ष हरशरण शर्मा ने लड़की पक्ष के लोगों के आरोप निराधार बताते हुए कहा कि पांच दिन पहले घटना की थाने में कोई सूचना नहीं आई थी।

अगर तहरीर आती तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करती। पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अतुल यादव ने बताया कि शुरूआती जांच पड़ताल में पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

वैसे पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष धौलाना को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सोमवार को धौलाना के एक गांव में युवती के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में हो रही पंचायत में दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग की गई थी। घटना के मद्देनजर मंगलवार को गांव में पुलिस तैनात रही।

चौकी प्रभारी अशोक कुमार चंदेल के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था पर नजर रखी। थाना प्रभारी हरशरन शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सपा नेता हारून सहित 18 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


शांति भंग करने वाले अन्य आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। नामजद मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें