फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजोर्ट के उद्घाटन में भगदड़, कई घायल

Mon, 17 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक रिजोर्ट के उद्घाटन समारोह में भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए। बार बालाओं के साथ डांस करने को सैकड़ों की भीड़ के स्टेज पर चढ़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस के पहुंचने पर सैकड़ों की भीड़ मौके से रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन


गढ़ के गांव अठसैनी के पास एनएच किनारे गाजियाबाद के एक व्यापारी ने रिजोर्ट बनाया है। रविवार रात में करीब साढ़े 8 बजे इसका उद्घाटन समारोह चल रहा था। आयोजकों ने इस आयोजन में किसी परमीशन के बिना बार बालाओं से डांस कराया जा रहा था।

कार्यक्रम में मौजूद दर्जनों लोग एक साथ स्टेज पर चढ़ गए और बार बालाओं के साथ डांस करने लगे। इसी बीच संतुलन बिगड़ने पर स्टेज में लगे तख्त की एक साइड टूट गई, जिससे स्टेज पर नाच रहे कई लोग घायल हो गए। जबकि दो बार बालाओं को भी चोट आना बताया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही आयोजन में भी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख बार बालाओं समेत उनके साथ डांस करने वाले कलाकार और हंगामा कर रहे लोग आनन फानन में रफूचक्कर हो गए। इसी भगदड़ में आयोजक भी गायब हो गए।

पुलिस काफी देर तक आयोजकों की तलाश करती रही, लेकिन वे भी हत्थे नहीं चढ़ पाए। आयोजकों का कहना है कि रिजोर्ट के उद्घाटन में अतिथियों को बुलाया गया था, लेकिन गांव के कुछ लोग जबरन वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे थे। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें