फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदी में घर के बाहर शोर मचाने से विरोध करने पर मारी गोली

Thu, 11 Aug 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गोंदी गांव में दो दिन पूर्व घर के बाहर गाली-गलौच और शोर-शराबे का विरोध करने पर दबंगों ने बुधवार रात घर में घुसकर सो रहे युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गोंदी गांव निवासी फराकत उर्फ जोधा बाइक के शोरूम में नौकरी करते हैं। दो दिन पहले उनका भाई मसब्बर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव का एक युवक गाली-गलौच कर शोर मचा रहा था। मसब्बर ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला रफा-दफा करा दिया था। बुधवार रात मसब्बर का भाई फराकत अपने बैठक में सो रहा था। तभी गांव के तीन भाई बैठक में आए और फराकत को दबोच लिया।
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाता तब तक दो युवकों ने फराकत पर गोली चला दी। एक गोली उसके सीने में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लहूलुहान हालत में फराकत को अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है। घायल के भाई ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि गोली लगने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर गए थे। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें