फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो पर बवाल, धुने गए बाराती

Sun, 20 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
द‌लित की ‌प‌िटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलामी की रस्म के  दौरान वीडियो बनाने को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि ग्रामीणों ने बारातियों की धुनाई कर डाली। गुस्से में परिजनों ने दुल्हन की विदाई रोक दी। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग पंचायत कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। ग्रामीणों समेत लड़की पक्ष के लोगों ने बारात की खूब आवाभगत की। निकाह की रस्म खुशनुमा माहौल में संपन्न हुई। देर शाम को विदाई से पहले दूल्हा सलामी की रस्म के लिए दुल्हन के घर पहुंचा।

इस दौरान उसके दोस्त वहां मौजूद लड़कियों की मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने को लेकर लड़की पक्ष ने विरोध कर दिया। इस पर दूल्हे के दोस्तों ने हंगामा कर दिया। मामले की सूचना पर दुल्हन पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने वीडियो बना रहे युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया ता रहा है कि मौका पाकर युवक भाग गए।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों समेत कन्या पक्ष के लोगों ने बेटी की विदाई करने से इंकार कर दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। सूचना पर गांव के प्रधान जब्बार खां समेत दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे। कन्या पक्ष और वर पक्ष के बीच पंचायत चल रही थी।

रात 11.30 तक मामले में कोई हल नहीं निकलने पर दुल्हन की विदाई नहीं हो पाई थी। वहीं, एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना थाने पर नहीं आई है। शिकायत आएगी तो जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें