थाना कोतवाली क्षेत्र के मेरठ तिराहे पर शुक्रवार को स्कूल से लौट रही एक छात्रा से बाइक सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची भीड़ ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
भीड़ ने दोनों की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में पीड़ित परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर एक छात्रा अकेली मेरठ रोड स्थित स्कूल से घर लौट रही थी।
वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने आ गई। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।