फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत

Sun, 31 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-24 पर मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार टायर पंक्चर होने के कारण पलट गई। कार लहराते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में हापुड़ के दो युवकों समेत तीन दोस्तों की जान चली गई। जबकि दो दोस्त गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


हापुड़ के प्रेमपुरा निवासी साकेत उर्फ शैंकी पुत्र राजेंद्र सेठी, रवि पुत्र सुभाष शर्मा, राहुल पुत्र स्व. टीटू, दिल्ली निवासी गौरव पुत्र स्व. विनोद पहावा और साहिबाबाद निवासी नितिन दोस्त हैं। पांचों दोस्त शनिवार रात करीब 11 बजे कार से नैनीताल जाने के लिए निकले।

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नानकबाड़ी गुरुद्वारे के पास टायर पंक्चर होने के कारण कार अचानक खाई में पलट गई। पांचों दोस्त गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को काटकर युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रवि, राहुल और नितिन को मृत घोषित कर दिया गया। साकेत और गौरव की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें