फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा करने पर पड़ोसी को रिवाल्वर लेकर दौड़ाया

Tue, 29 Dec 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधार ली गई रकम मांगने से गुस्साए दबंग ने अपने पड़ोसी को रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया। घटना  से खिलवाई गांव में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस के न सुनने पर पीड़ित युवक ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


गढ़ तहसील के खिलवाई गांव में रहने वाले मोहित पुत्र सुखबीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। उसमें लिखा है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन की शादी के लिए उससे 50 हजार रुपये उधार लिए थे।

मोहित ने 23 दिसंबर की दोपहर पड़ोसी से रकम का तगादा किया। इससे गुस्साया दबंग मोहित के पीछे रिवाल्वर लेकर दौड़ पड़ा। मोहित ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

उसका आरोप है कि आरोपी ने भविष्य में तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद मोहित कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद मोहित ने एसपी से शिकायत की है। उधर, एसएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि मामले में कोई भी शिकायत नहीं आई है, लेकिन जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें