फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का गोली लगा शव मिला

Wed, 17 Feb 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर से दो दिन से लापता एक युवक का शव गांव के ही श्मशान घाट में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की कनपटी पर गोली लगी है। शव के पास ही एक तमंचा भी मिला है। पुलिस आत्महत्या का मामला बता घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
ग्राम वझीलपुर निवासी करण सिंह का पुत्र प्रदीप जाटव (25) हापुड़ की एक बैट्री बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। दो दिन पहले वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया था। परेशान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही शमशान घाट के पास एक शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त लापता प्रदीप जाटव के रूप में की।

ग्रामीणों की सूचना पर आनन फानन में प्रदीप के पिता करण सिंह मौके पर पहुंचे तो शव देख रो पड़े। इसके कुछ देर बाद सीओ सिटी विशाल यादव थाना हापुड़ देहात पुलिस साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस को मौके से एक तमंचा मिला है। पुलिस का मानना है कि प्रदीप ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


प्रदीप के पिता कर्ण सिंह का कहना है कि प्रदीप और उनके परिवार के किसी भी सदस्य की किसी से कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने बताया गया है कि प्रदीप का एक भाई भी एक साल पहले गायब हुआ था जो बाद में मिल गया था।

प्रदीप का का शव देख उसकी मां जसवंती का रो रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं किसी तरह उसे सांत्वना दे रही थीं। प्रदीप के तीन बहनें और चार भाई हैं। उनका भी बुरा हाल है।

गांव के बाहर की ओर बिजली घर के पास श्मशान घाट है। शमशान घाट की दीवार से लगा प्रदीप का शव पड़ा था। लेकिन किसी ने शव को नहीं देखा, जबकि वहां से लोगों का आवागमन खेतों में रहता है।

सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। क्योंकि उसके पिता कर्ण सिंह ने बताया है कि दो दिन पहले 15 फरवरी की शाम को प्रदीप का अपने बड़े भाई से शराब पीने के विवाद हो गया था।

इसी के बाद वह घर से निकल गया था। माना जा रहा है कि गुस्से में उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। पांच भाइयों में मृतक चौथे नंबर का और अविवाहित था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें