ग्रामीणों ने मुंडाली थाने का घेराव किया
- फोटो : अमर उजाला
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुदाफरा गांव से दो दिन पूर्व अपनी मौसी के गांव नंगला मल जाने के बाद एक 11 वर्षीय बच्चा संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य और पर्यावरणविद् के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुंडाली थाने का घेराव किया। तब पुलिस हरकत में आई और बालक मेरठ में मिल गया।
मुदाफरा गांव निवासी राकेश का बेटा अंकित दो दिन पूर्व गांव नंगलामल निवासी मौसी के यहां जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। वह रुपये लेकर परचून की दुकान से टॉफी लेने गया था, लेकिन वापस नहीं आया।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने मुदाफरा गांव में इसकी सूचना दी। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य और पर्यावरणविद् कृष्णकांत सिंह हूण के नेतृत्व में ग्रामीणों ले मुंडाली थाने का घेराव कर हंगामा।
दबाव बढ़ने पर पुलिस ने वायरलैस पर मैसेज भेजा और आसपास के जिलों में संपक किया। अंकित मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित बागपत बस स्टैंड के पास से बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा बरामद कर लिया गया।
एसओ मुंडाली ने बताया कि बालक कुछ भी बताने में असमर्थ है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।