फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप, पांच दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिलखुवा
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा से घर में घुसकर एक अधेड़ ने रेप किया। घटना पांच दिन पहले की है। आरोप है कि जब छात्रा मां के साथ शिकायत लेकर पिलखुवा थाने पहुंची तो उसे पुलिस वालों ने भगा दिया।
विज्ञापन


मां-बेटी ने शुक्रवार को आईजी से शिकायत की है। मामला आईजी के संज्ञान में आने पर आननफानन में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी अधेड़ की तलाश कर रही है।  

मिली जानकारी के मुताबिक सात मार्च को कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली सातवीं क्लॉस में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा घर में अकेली थी। इसी बीच एक अधेड़ ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद मुंह खोलने पर आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। इसके बाद छात्रा ने आपबीती अपनी मां को बताई। मां के साथ पीड़िता पिलखुवा थाने में पहुंची थी और घटना की पूरी जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने दोनों को भगा दिया।

शुक्रवार को मां बेटी आईजी मेरठ के पास पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। आईजी के मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में आरोपी उपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अब आरोपी की तलाश में भी जुट गई है।

वहीं,कोतवाल पिलखुवा विनोद पांडेय ने बताया कि मामला फर्जी है, क्योंकि अभी सप्ताह भर पहले ही एक युवती ने दुष्कर्म पीड़िता छात्रा के पक्ष में एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। अब छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। वैसे मामले की जांच कराई जा रही है। नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी छात्रा को थाने से नहीं भगाया गया।
विज्ञापन



मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए कोतवाल को निर्देशित किया गया है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। - एडिशनल एसपी, ओपी सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें