सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जंगल गई विवाहिता से गांव के ही दो युवक ने तमंचा दिखाकर गैंगरेप करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर किसानों को आता देख आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने घटना ने अनभिज्ञता जताई है। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति गाजियाबाद की प्राईवेट कंपनी में जॉब करता है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। जो सुबह जंगल में शौच के लिए गई हुई थी।
वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के दो युवकों ने महिला को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप की कोशिश करने लगे।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देख आरोपी थाने में कोई भी शिकायत करने पर विवाहिता समेत उसके बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़िता ने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी है। और पति के आने पर थाने में शिकायत करने की बात कही है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस घटना के विषय में थाने पर कोई भी शिकायत नहीं मिली है, मगर जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।