फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक दस्तावेज न मिलने पर विवाहिता ने ससुराल में किया हंगामा

Mon, 24 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
ससुराल में हंगामा करती ‌विवाहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अदालत में दहेज प्रताड़ना का केस लड़ रही एक विवाहिता ने अपने शैक्षणिक दस्तावेज न मिलने पर रविवार दोपहर पति के घर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सेफ का ताला तोड़ने से रोककर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के गांव बीटा की एक युवती की शादी सिंभावली के गांव बक्सर में हुई थी। शादी के  कुछ दिन बाद ही पति से मनमुटाव होने पर पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया था।

केस इन दिनों अदालत में विचाराधीन चल रहा है। पति के तकरार से परेशान युवती अब किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के लिए कोशिश कर रही है। कंपनी से शैक्षणिक दस्तावेज मांगे जाने पर वह रविवार दोपहर गांव बक्सर स्थित अपनी ससुराल गई।
विज्ञापन


यहां पति मौजूद नहीं था और सेफ में ताला लगा हुआ मिला। इस पर युवती हंगामा करते हुए सेफ का ताला तोड़ने की कोशिश करने लगी। लेकिन इसी दौरान सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई।

पुलिस ने युवती को सेफ का ताला तोड़ने से रोकने के साथ ही समझाकर वापस लौटा दिया। एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि युवती के पति के आने के बाद सेफ में रखे दस्तावेज उसे मुहैया करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें