फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने खोया आपाः प्रेमिका को उठाकर ट्रेन के आगे फेंका, उड़े शरीर के चीथड़े

Tue, 24 Jan 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पिलखुवा
विज्ञापन
train accident
विज्ञापन
प्रेमी ने रविवार रात कक्षा 10 की छात्रा को ट्रेन के आगे धकेलकर मार डाला। वह छात्रा को बात करने के बहाने बहकाकर रेलवे ट्रैक के पास लेकर गया था।
विज्ञापन


घटना से गुस्साएं छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक को दबोचकर जमकर पीटा और जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कस्बे के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। मोहल्ले का ही एक युवक उससे प्रेम करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे युवक छात्रा को बात करने के बहाने रेलवे स्टेशन पर बुलाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गुस्साए युवक ने प्रेम‌‌िका को उठाकर ट्रैक पर फेंका

प्रतीकात्मक च‌ित्र
वहां से वह छात्रा को रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे लेकर चल दिया। किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। इसी दौरान फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन आ पहुंची। गुस्साएं युवक ने छात्रा को उठाकर ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन से छात्रा के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी। गुस्साएं परिजनों ने आरोपी युवक को दबोचकर जमकर धुना और जीआरपी को सौंप दिया।

जीआरपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा के परिजनों ने उसको नामजद कर तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें