मोदीनगर निवासी एक युवक से अतरौली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर पांच हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार मोदीनगर निवासी राहुल रविवार को किसी काम से पिलखुवा आया था। दोपहर को यहां से लौटते समय गांव अतरौली के पास अब्बलपुर की पुलिया पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
इसके बाद तमंचे के बल पर युवक से पांच हजार रुपये की नकदी व एक मोबाइल लूटकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।