फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त पुत्र की तलाश में भटक रहा पिता

Fri, 01 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव कुराना से 14 माह पूर्व अगवा किए गए एक बालक के पिता ने एड. एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस आरोपियों के नाम जानती है फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे गांव कुराना निवासी मुस्लिम ने बताया कि 7 नवंबर 2014 को उसके पुत्र वसीम (12) का अपहरण कर लिया गया था।

उसी रात बदमाशों ने फोन पर छह लाख रुपये की  फिरौती मांगी।  इस घटना की रिपोर्ट उसने हाफिजपुर थाने में दर्ज भी कराई। जिस नंबर से फिरौती मांगी गई पुलिस ने उसको सर्विलांस पर भी लगाया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान गांव के ही कुछ लोगों के नाम सामने आए लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही उसके पुत्र का कोई सुराग लग सका है।  एड.एसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें