फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की सूचना पर खंगाली ट्रेन

Thu, 07 Apr 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हुई जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस (15115) के एस-6 कोच में एक बैग में बम होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। ट्रेन को पिलखुवा स्टेशन पर रोककर तलाशी ली गई। बैग में कुछ नहीं मिला। वह बैग कुशीनगर के एक यात्री का निकला, जो गलती से दूसरे कोट में छूट गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस में सवार किसी यात्री ने 100 नंबर पर कॉल कर ट्रेन के एस-6 कोच में एक लावारिस बैग होने की जानकारी दी। यात्री ने बताया कि उसमें बम भी हो सकता है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग की। बैग को कब्जे में लेकर तलाशा गया, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


तभी दशरथ अपनी पत्नी सुमांत्रा निवासी कुशीनगर बिहार वहां आया और खुद को बैग का मालिक बताया। उसका कहना था कि गलती से बैग पिछले डिब्बे में रह गया था। जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया।
विज्ञापन


कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेकर ट्रेन को रोका गया था। चेकिंग करने पर बैग में कुछ नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें