फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी की निगरानी में रहेगा गढ़ गंगा मेला

Thu, 19 Nov 2015 05:48 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
खादर मेले में आतंकी गतिविधि की आशंका के बीच आईजी और डीआईजी ने बुधवार को सुरक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेला खुफिया विभाग की निगरानी में है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान बढ़ाए जाएंगे। वहीं आईजी ने पियक्कड़ पुलिस वालों को मेला ड्यूटी छोड़ने की नसीहत दी। 

पेरिस हमले के बाद उत्तर भारत के सबसे बड़े मेले गढ़ गंगा पर आतंकी साया मंडरा रहा है। मेरठ के आईजी जोन आलोक कुमार शर्मा और डीआईजी आशुतोष कुमार मेला स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे।

सर्वप्रथम रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में मीटिंग कर पुलिस अफसरों से सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से लोग रुपया खर्च कर मेला आते हैं, जबकि पुलिस वाले भाग्यशाली हैं जो मुफ्त में यह अवसर मिला है।
विज्ञापन


इसलिए यूपी पुलिस के अच्छे बर्ताव का संदेश लेकर लौटें। उन्होंने कहा कि हमारा खुफिया विभाग की मेले पर नजर है।

जाम से निपटने के साथ ही शराब की सप्लाई, महिलाओं से छेड़खानी पर रोक लगाए। आईजी ने तल्ख लहजे में कहा कि अगर कोई पुलिस वाले ड्यूटी से गायब मिलेे, तो उन्हें चिन्हित कर कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं व्यंगात्मक लहजे में कहा कि अगर कोई भी पुलिस वाला शराब के बिना नहीं रह सकता है। तो वह स्वेच्छा से छुट्टी लेकर वापिस जा सकता है। 

एएसपी डॉ.ओपी सिंह, मेलाधिकारी केबी सिंह, मेला सीओ आरके सिंह, सीओ मेला ट्रैफिक विशाल यादव, इंस्पेक्टर आरके वर्मा, मेला प्रभारी वीके शर्मा, एपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें