बहादुरगढ़ के गांव सलोनी में उधार लिए 30 रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक महिला समेत दो घायल हो गए। हालांकि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ के गांव सलोनी का गौरव शुक्रवार सुबह रास्ते से होकर निकल रहा था। तभी पड़ोसी शिवकुमार ने उस पर उधार लिए 30 रुपये लौटाने का तकादा कर दिया।
उन दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौच होने के बाद हाथापाई हो गई। इसकी खबर मिलते ही दोनों पक्षों के कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और एक-दूसरे से भिड़ गए।
संघर्ष की इस घटना में राजेंद्र सिंह की पत्नी विमला और दूसरे पक्ष से गौरव घायल हो गया। जिन्हें परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी हैं। एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।