फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों से कराया पत्नी का रेप

Tue, 29 Dec 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का अपहरण किया और दोस्तों से उसका रेप कराया। घटना 13 दिसंबर की है। पुलिस ने मामले में 25 दिसंबर को एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नगर की एक कालोनी में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।

उनसे बताया कि वह 13 दिसंबर को गांव के ही एक मंदिर में शाम करीब चार बजे पूजा करने गई थी। इसी दौरान पति और तीन दोस्तों ने पत्नी का अपहरण कर लिया। चारों ने मिलकर महिला से रेप किया।
विज्ञापन


महिला किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची। इसके बाद भी पति लगातार उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। आरोप है कि इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ना तो दूर उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी।

बाद में एसपी के निर्देश पर 25 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई। अभी तक भी चारों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। सोमवार को महिला ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर शिकायत की। उसका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उसका मेडिकल तक नहीं कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें