फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में ड्यूटी से नदारद मिले चार पुलिसकर्मी, फटकार

Wed, 28 Sep 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों की जांची सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजीपी के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जांच पड़ताल की। इस दौरान कचहरी में तैनात चार पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारत मिले। एएसपी रामनयन यादव ने चारों पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई और दोबारा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


त्योहारों के मद्देनजर बुधवार को डीजीपी के आदेश पर अलर्ट घोषित किया गया। दिन निकलते ही अलर्ट की सूचना पर पुलिस अधिकारी गश्त के लिए निकल पड़े। एएसपी रामनयन यादव पुलिस अधिकारियों के साथ कचहरी पहुंचे।

यहां उन्होंने हवालात में मौजूद बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान चार पुलिस कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। टीम ने परिसर में मौजूद युवकों की भी तलाशी ली। इसके बाद अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


यहां माल गोदाम, टिकटघर व प्लेटफार्मों की जांच पड़ताल की गई। डॉग स्क्वायड ने यात्रियों के बैग आदि भी चेक किए। रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग कर पुलिस कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

टीम में सीओ विशाल यादव, कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। इस संबंध में एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाया गया था।

पुलिस कर्मियों को अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस टीम ने एसआई यशवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

टीम ने नेशनल हाईवे, रोडवेज बस स्टैंड, तहसील कंपाउंड, कचहरी कंपाउंड में संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी ली। पुलिसकर्मियों ने कई संवेदनशील दुकानों को भी चेक किया। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें