फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चिकित्सक दंपति समेत पांच घायल

Tue, 27 Jun 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़-बहादुरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चिकित्सक दंपति समेत पांच घायल हो गए। इनमें से एक महिला को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गढ़ नगर निवासी जावेद आलम मंगलवार की सुबह पत्नी शकीला के साथ बाइक से जनपद बुलदंशहर के कस्बा स्याना से गढ़ लौट रहा था। गढ़-स्याना रोड पर गांव सदरपुर के निकट स्पीड ब्रेकर पर जावेद बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसल गई, जिससे जावेद और शकीला घायल हो गए।

घटनास्थल के पास ही मौजूद डायल 100 में मौजूद पुलिसकर्मी ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।  वहीं मोदीनगर निवासी डॉ. नवनीत गुप्ता अपनी पत्नी डॉ. श्वेता के साथ कार से मोदीनगर से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खराब खड़ी ट्राली से तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राली सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में चिकित्सक दंपति घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

एक अन्य घटना रोडवेज के अनुबंधित ढाबे के सामने हुई। जहां बस रुकने के दौरान सिद्धार्थनगर निवासी महिला संगीता बस से उतर कर लघुशंका के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

होटल कर्मियों ने महिला को सड़क से हटाकर पुलिस को सूचना दी। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार ने बताया कि घायल महिला को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें