फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने फिर भरे बाजार दिया लूट की घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना/मेरठ।
मवाना में सरे बाजार मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी मालिक के घर से निकले कैशियर से नोटों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर सिर फोड़ दिया। लूट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गैस एजेंसी मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुख्य मार्ग मेरठ रोड से सटी गली में मोहल्ला मुन्नालाल में दिगंबर इंटरप्राइजेज इंडेन गैस एजेंसी के मालिक राजेंद्र कुमार जैन का आवास है। मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे उनके आवास से गैस एजेंसी का कैशियर मेघराज सिंह पुत्र गुरसहाय निवासी गांव नासिरपुर एजेंसी के पांच लाख 17 हजार रुपये लेकर पीएनबी में जमा करने जा रह था। जैसे ही वह घर से निकला, तो दो बदमाशों ने कैशियर के सिर में तमंचे की बट मारकर कैश से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश कैशियर को लहूलुहान कर बैग छीनकर फायरिंग करते हुए भाग गए। इस दौरान छत पर खड़ी एक महिला ने शोर भी मचाया। घायल कैशियर को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से इलाज के बाद उसको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना से गुस्साए व्यापारियों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एसपी देहात राजेश कुमार ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। उधर, गैस एजेंसी के मालिक राजेंद्र कुमार जैन ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खास बातें
बाइक सवार दो बदमाशों ने भरे बाजार दिया वारदात को अंजाम
विरोध करने पर कैशियर पर तमंचे की बट से हमला कर भागे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें