फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पीटा, चेन-कैश लूटा

Sat, 02 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चप्पल से पिटा नकली आशिक - फोटो : demo
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी एक युवक के घर में घुसकर कुछ मारपीट और लूटपाट की। जिसमें युवक और उसकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस के कार्रवाई न करने पर शनिवार को पीड़ित दंपति ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है।
विज्ञापन


फूलगढ़ी निवासी इरशाद ने बताया कि वह 31 मार्च की शाम घर के बाहर मजदूरों से काम करा रहा था। तभी पड़ोस के कुछ लोगों ने काम रोकने को कहा। विरोध करने पर पड़ोसी घर में घुस आए।

इरशाद और उसकी पत्नी से मारपीट की। पत्नी की सोने की चेन और 12 हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना देहात पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें