फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग पर हरियाणा गए कार डाइवर का मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 08 Feb 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
डाइवर का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी कार ड्राइवर का बुधवार सुबह हरियाणा के थाना बिलासपुर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में कार से कुछ दूर लहूलुहान पड़ा शव मिला। हरियाणा पुलिस ने घटना की सूचना फोन कर परिजनों को दी। इससे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कार को गालंद से ही दो युवक  बुक कर हरियाणा लेकर गए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी नेपाल (30) पुत्र स्व. देवी जाटव अपने परिवार के साथ रहते हैं और कार चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम दो अपरिचित युवक गांव से ही कार को बुक करके हरियाणा लेकर गए थे। बुधवार सुबह पांच बजे हरियाणा के थाना बिलासपुर पुलिस ने फोन पर परिजनों को कार से कुछ दूरी पर लहूलुहान हालत में नेपाल का शव पड़ा मिलने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


मृतक की भाभी ने बताया कि नेपाल की हत्या की गई है। पुलिस जल्द घटना का खुुलासा करे। नेपाल शादीशुदा है उसके दो बच्चे हैं। उधर, कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि गांव में जानकारी कर पता चला है कि मामला हरियाणा में हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें