फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से बस में छेड़खानी मनचला कूदकर भागा

Mon, 25 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : demo
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र में मुरादाबाद डिपो की बस में सोमवार दोपहर एक मनचले निजी महिला डॉक्टर से छेड़खानी कर दी। डॉक्टर ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान युवक चलती बस से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन


मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली से आ रही थी। सिंभावली में शुगर मिल गेट के पास महिला डॉक्टर ने पास वाली सीट पर बैठे युवक पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

महिला का कहना था कि उसने कई बार विरोध भी किया, लेकिन इसके बाद भी आरोपी मानने को तैयार नहीं था। हंगामा होने पर जैसे ही ड्राइवर ने बस की रफ्तार धीमी की तो आरोपी युवक चलती बस से कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन


हंगामा करने वाली महिला अमरोहा की रहने वाली है और वहां जच्चा बच्चा केंद्र चलाती है। महिला ने बस को थाने के सामने रुकवाया और फिर अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।यश् दूसरी ओर, एसओ एनके शर्मा ने घटना के बारे में जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें