फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पहली महिला कप्तान ने संभाला कार्यभार

Wed, 16 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पहली महिला पुलिस कप्तान अलंकृता सिंह ने कार्यभार संभाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले की पहली महिला पुलिस कप्तान अलंकृता सिंह ने बुधवार शाम कार्यभार संभाल लिया। कहा कि आपराधिक घटनाओं में सही धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली का त्योहार जिले में शांतिपूर्वक मनाया जाएगा।
विज्ञापन


कप्तान बुधवार शाम यहां पहुंचीं। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक और जिले के सभी सीओ से जिले के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि होली का त्योहार नजदीक है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

जल्द ही वह जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारियों के साथ बैठक करेंगी। इसमें जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी लेंगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। आपराधिक घटनाओं के मुकदमे सही धाराओं में दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु करने की बात कही।
विज्ञापन


पूर्व पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार सिंह को उनके आवास पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। योगेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका हापुड़ जिले में कार्यकाल काफी अच्छा रहा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ विशाल यादव, सीओ पिलखुवा राजेश पांडेय, सीओ बाबूगढ़ शैलेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली सदर प्रभारी राजेश वर्मा, थानाध्यक्ष बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें