फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 20 May 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव ददायरा में शुक्रवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गयी। ऐसा माना जा रहा है कि महिला ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर महिला के परिजन और पुलिस पहुंच गयी थी। फिलहाल परिजनों द्वारा पुलिस से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गयी है।

गांव ददायरा निवासी पवनवीर किसान है। करीब 13 माह पहले उसकी शादी गुड़गांव निवासी नीलम के साथ हुई थी और उनका चार माह का बेटा भी है। शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में नीलम आग से झुलस गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात पवनवीर खेत से लौटा और अपनी मां के साथ छत पर जाकर सो गया। इसी दौरान नीलम ने गृहक्लेश के चलते खुद को कमरे में बंद कर कैरोसिन छिड़कर आग लगा ली।
विज्ञापन


जब तक परिजन दरवाजे की कुंदी खोलकर उसे कमरे से बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सुबह मृतका के परिजन और पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला के परिजनों ने  पुलिस से इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है।

एसओ देहात पंकज लवानिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल महिला के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें