फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद बेटी ने भी तोड़ा दम

Mon, 16 Jan 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हादसा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बुलंदशहर मार्ग पर बराल पुलिस चौकी के पास स्टेट हाईवे पर रविवार रात करीब आठ बजे हुई दुर्घटना में घायल सिम्मी (10) ने सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मां हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


दुर्घटना रविवार रात उस समय हुई थी, जब ग्राम छपकौली थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ निवासी मनोज (40) अपनी पत्नी चंचल एवं पुत्री सिम्मी (10) के साथ बाइक पर जा रहे थे। बराल पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर चला गया।

इस दुर्घटना में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री चंचल एवं सिम्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई मानसिंह यादव ने बताया कि हादसे में सिम्मी का पैर कट गया था।
विज्ञापन


उसे पहले जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बाद में सिम्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें