फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी के किसान से तीन लाख लूटे

Thu, 17 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दादरी में किसान से हुई लूट के बाद जानकारी लेते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रोड पर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैंक से रुपये निकालकर गांव दादरी जा रहे एक किसान से बाइकर्स ने दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूट लिए। लूट की सूचना के काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। बाद में एएसपी के निर्देश पर जिले में नाकेबंदी की गई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


दादरी गांव निवासी रतन सिंह पुत्र कल्लन सिंह किसान है। 15 दिन पहले उसने गांव निवासी धर्मवीर को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। बुधवार को धर्मवीर ने रतन सिंह को मेरठ रोड पर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित केनरा बैंक की शाखा में रुपये देने के लिए बुलाया था।

बताया गया है कि जब रतन सिंह ने तीन लाख रुपये लिए तो धर्मवीर ने उसे कार में बैठा लिया और गांव में छोड़ने की बात कही। जिस पर रतन सिंह कार में बैठ गया था। जब गांव दादरी की पुलिया आई तो धर्मवीर ने कार से रतन सिंह को उतार दिया और लौट गया।
विज्ञापन


रतन सिंह पैदल घर की ओर चल दिए। रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका थैला लूट लिया और हापुड़ की ओर भाग गए। रतन सिंह ने शोर मचाया तो हापुड़ से गांव आ रहे बच्चों ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखा दिया

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन चेकिंग शुरू नहीं हुई। कुछ देर बाद एएसपी ने सेट पर कड़े निर्देश दिये तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी विशाल यादव, एसएचओ राजेश कुमार वर्मा, देहात एसओ दीक्षित त्यागी, क्राइम ब्रांच की पूरी टीम मौके पर पहुंची।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले की सीमाओं को सील कर चेकिंग की गई। एएसपी ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिये टीमों को लगाया गया है।

गांव दादरी मेरठ और हापुड़ जिले की सीमा से सटा हुआ गांव है। इस गांव में घुसते ही पुलिया पर तीन लाख रुपये की लूट की वारदात पहली बार हुई है। गांव के लोगों की मानें तो इतने सालों से गांव में इस प्रकार की वारदात नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें