फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मनरेगा ठेकेदार की हत्या

Wed, 24 Feb 2016 08:55 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पूठ गांव में चुनावी रंजिश में एक मनेरगा ठेकेदार की गोलियों बरसाकर हत्या कर दी गई। ठेकेदार के पिता ने वर्तमान प्रधान और उसके दो बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। सभी आरोपी अभी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पूठ गांव में रहने वाले महेंद्र सिंह गुर्जर का बेटा नीरज कुमार (30) अपने फार्म में खेतीबाड़ी और मनरेगा योजना में ठेकेदारी करता था। वह कारोबार के सिलसिले में बुधवार को गढ़ ब्लॉक कार्यालय आया था।

वहां से वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। डेहरा कुटी से बहादुरगढ़ वाले रास्ते पर गांव नानई के पास बाइकों पर सवार पांचों लोगों ने गोलियां बरसाकर नीरज की हत्या कर दी। उसके गर्दन और छाती पर एक-एक गोली लगी हैं।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा होने की आशंका के चलते पुलिस ने आननफानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नीरज के पिता महेंद्र इस मामले को प्रधानी चुनाव की रंजिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि पूठ ग्राम पंचायत में इस बार उन्होंने भी प्रधान पद के चुनाव में किस्मत आजमाई थी।

विजेता ग्राम प्रधान दीन मुहम्मद उसके परिवार से रंजिश मानता है। उनका आरोप है कि नीरज की हत्या ग्राम प्रधान दीन मुहम्मद, उसके बेटे शान मुहम्मद, गुलेहसन और दो अज्ञात लोगों ने की है।

महेंद्र ने उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। नीरज की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बूढ़ी मां कैलाशो, पत्नी रीता, पिता महेंद्र, भाई धीरज और दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।   

मृतक और हत्यारोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। इस लिए गांव में एतिहात के तौर पर पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।

एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार भगत सिंह, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय, एसएस राठौर, गढ़ इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव, सिंभावली एसओ एनके शर्मा, बाबूगढ़ एसओ विजय बहादुर, एसओ बहादुरगढ़ अखिलेश कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें