फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता लोन दिलाने के नाम पर ठगी

Wed, 16 Mar 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन दिलाने के नाम पर एक फर्जी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने सलाई गांव के दर्जनों किसानों से लाखों रुपये ठग लिए। 15 दिन बाद लोन का पैसा लेने कंपनी कार्यालय पहुंचे किसानों को वहां ताला लटका मिला। ठगी का एहसास होने पर किसानों ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को लोन दिलाने के नाम पर अब फर्जी फाइनेंस कंपनियों ने भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को प्रकाश में आया।

एसपी से शिकायत करने पहुंचे सलाई गांव के किसान सदाकत, उसमान, इरशाद, मुस्तफा, लियाकत, मुनफेद, ताबिल ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व गाजियाबाद की एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उनके गांव में आए और सस्ती दर पर किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण दिलाने का प्रचार किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते कई किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने और खाता खुलवाने के एवज में 1200 रुपये जमा कर दिए। इतना ही नहीं लोन के लिए प्रत्येक किसान से 11550 रुपये भी जमा करा लिए गए।

उन्होंने बताया कि फाइनेंस कंपनी की ओर से उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड, एटीएम भी दिए गए। किसानों को 10 दिन में लोन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि 15 दिन बाद भी लोन का रुपया न मिलने और कर्मचारियों के फोन बंद मिलने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने गाजियाबाद स्थित कार्यालय पर जाकर जानकारी की तो वहां ताला लटका मिला।

किसानों ने बताया कि उन्हें मिला एटीएम भी फर्जी निकला है। इतना ही नहीं किसानों के आवश्यक दस्तावेज भी कंपनी कर्मियों ने जमा करा लिए हैं। पीड़ित किसानों ने इस संबंध में एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें