फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चेन स्नैचर गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
 देहात थाना पुलिस ने क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को ततारपुर फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस को एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद हुए हैं।  
विज्ञापन


 एसओ देहात विनोद पांडेय ने बताया कि दो नवंबर को ततारपुर फ्लाईओवर के पास से गुजर रही एक महिला के गले में पड़ी सोने की चेन और मोबाइल को कुछ बदमाश लूटकर फरार हो गए थे। शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि ततारपुर फ्लाईओवर के पास तीन बदमाश किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

 सूचना  पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने दो नवंबर की घटना को अंजाम देने की बात कबूली। इसके अलावा भी उन्होंने क्षेत्र में कई घटनाओं को करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी भटौना थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर निवासी टिंकू, सोटावाली थाना हापुड़ देहात जिला हापुड़ निवासी सुंदर उर्फ सुनील और देवेंद्र हैं। उनके पास से पुलिस को एक तमंचा, दो चाकू और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें