फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा लगाकर 23 हजार रुपये लूटा

Sat, 07 May 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के धनौरा-श्यामपुर मार्ग पर शनिवार को दो बाइक पर सवार पांच लुटेरों ने तमंचे के बल पर कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक से 23 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना के बाबत जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


गांव वझीलपुर निवासी उदय प्रकाश त्यागी ने कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी ले रखी है। शनिवार को वह लोडर से कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई करने से जा रहे थे। शाम लगभग चार बजे वह  धनौरा-श्यामपुर मार्ग से होते हुए गांव जा रहे थे।

रास्ते में दो बाइक पर सवार पांच लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उदय प्रकाश की कनपटी पर तमंचा लगाकर 23 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश उसकी गाड़ी की चॉबी को पास के एक खेत में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। उधर, इस संबंध में एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें