कोतवाली क्षेत्र के गांधी गंज निवासी सीमेंट कारोबारी शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब व्यापारी का पता नहीं लगा तो उसकी पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाली में दी तहरीर में गांधी गंज निवासी सारिका गर्ग ने बताया कि पति कपिल गोयल सीमेंट का कारोबार करते हैं। शनिवार को वह स्कूटर से अपनी जांच कराने के लिए तहसील चौपला की ओर आए थे।
लेकिन काफी देर बाद भी जब कपिल घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।