फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को नहाते देखने के विरोध पर घर में घुसकर पीटा

Tue, 20 Jun 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पीटा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर में छत पर नहा रही एक युवती को पड़ोसी युवक छिपकर देख रहे थे। युवती द्वारा विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला जसरूपनगर निवासी एक मजदूर की पुत्री सोमवार शाम छत पर बने बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बाथरूम के ऊपर छत नहीं है। इसी दौरान पड़ोस की छत पर एकत्र हुए मोहल्ले के ही तीन युवक उसे नहाते हुए देखने लगे।

युवती की नजर पड़ी तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक घर पर पहुंचे और युवती को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। परिजनों ने युवती को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


काफी देर तक हंगामा और मारपीट करने के बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि ये युवक आए दिन युवती के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इनकी वजह से युवती का घर से निकलना दूभर था।

युवती और परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली निरीक्षक आरके सिंह का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें