फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के मजदूर की हत्या का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के मजदूर की हत्या का खुलासा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बिजनौर के मजदूर की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सामने आया है कि पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी से पति की हत्या करवा दी थी। उनके जुर्म कबूल करने पर जेल भेज दिया गया है।
गढ़ स्याना रोड किनारे सालारपुर इंटर कॉलेज के सामने किसान मूले के गेहूं के खेत की डोल पर सफेदे के पेड़ पर 27 फरवरी को एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला था। उसकी शिनाख्त बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान निवासी मजदूर नवाब हैदर (50) के रूप में हुई थी। उसे पत्नी फिरदौस उर्फ नीलम ने अपने एक परिचित से पचास हजार रुपये लेने को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर भेजा था। इस दौरान उसकी हत्या किसने और क्यों की, इस सवाल की गुत्थी सुलझाने को पुलिस कई दिनों से जांच कर रही थी। रविवार को हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी फिरदौस उर्फ नीलम, उसके प्रेमी मोनू और उसके साथी बिजेंद्र निवासी गांव सालारपुर को गिरफ्तार कर लिया है। बहादुरगढ़ थाना पहुंचे सीओ अशोक शुक्ला ने मुल्जिमों से पूछताछ के बाद पत्रकारों को बताया कि फिरदौस के मोनू से अवैध संबंध थे। इस कारण वह मोनू से अकसर मोबाइल पर बात करती रहती थी। नवाब हैदर मोबाइल पर दिन रात बात करने का विरोध करता था, जिससे नाराज होकर फिरदौस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने की साजिश रची थी। इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए फिरदौस ने पति को गांव सालारपुर के मोनू से पचास हजार की रकम लेने भेजा था। साजिश के तहत मोनू ने गांव के ही बिजेंद्र के साथ मिलकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एसओ रवि रतन ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ करने में उनके साथ एसआई सतेंद्र सिंह, महिला सिपाही मीनाक्षी समेत सर्विलांस टीम भी शामिल रही। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

पत्नी के मोबाइल की सीडीआर ने हत्या का राज उगला

गढ़मुक्तेश्वर। पत्नी ने खूब ड्रामा किया मगर उसके मोबाइल की सीडीआर ने हत्या का राज उगल दिया। इसी आधार पर पुख्ता सबूत हाथ लगते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

मजदूर पति की हत्या होने की खबर मिलने पर पत्नी फिरदौस उर्फ नीलम बेहोश होकर गिर पड़ी थी। चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने पर उसे थोड़ी देर में होश आ गया। इस दौरान वह दोनों बच्चों को चिपटकर घंटों तक बुरी तरह रोती रही ताकि परिजनों समेत पड़ोसियों को उस पर किसी तरह का शक न हो, लेकिन वह हत्या छुपाने में कामयाब नहीं हो पाई। फिरदौस को यह उम्मीद नहीं थी कि पुलिस के हाथ उसके गिरेबान तक पहुंच जाएंगे। बिजनौर का मजदूर सालारपुर के जंगल में कैसे गया और फिर किसने और क्यों उसकी हत्या की, इन सवालों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को दो दिनों तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया तो मृतक समेत उसकी पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई गई। पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट में गांव सालारपुर के मोनू से सैकड़ों बार बातचीत होने का रिकॉर्ड सामने आया तो पुलिस को शक हो गया। मोनू को दबोचकर पूछताछ की गई तो मजदूर की हत्या से जुड़े हर एक राज की हकीकत कुछ ही देर में सामने आती चली गई। एसओ रवि रतन ने बताया कि बिजनौर के नवाब हैदर की हत्या का खुलासा उसकी पत्नी फिरदौस उर्फ नीलम के मोबाइल की सीडीआर से हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें