फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में नव दंपति में खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहक्लेश में नव दंपति ने खाया जहर
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी एक नव दंपति ने गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जैसे ही परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पति की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि पत्नी की हालत में सुधार है।
जानकारी के अनुसार गांव रघुनाथपुर निवासी एक किसान के इकलौते पुत्र की शादी आठ फरवरी 2018 को बुलंदशहर जिले के डिबाई निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों घर पर अकेले थे। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद दोनों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह वेंटीलेटर पर है। जबकि पत्नी की हालत में कुछ सुधार है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें