फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से की मारपीट
विज्ञापन


हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट करने और विरोध करने पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव सादिकपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी रविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी अर्जुन उर्फ सोनू पुत्र सुभाष सिंह पुरानी रंजिश के चलते जबरन उसके घर में घुए आया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौच करते हुए घर में तोड़फोड़ भी कर दी। मारपीट में उसके दोनों पुत्रों को काफी चोटें आई। इस मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना हाफिजपुर प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें