नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर के जंगल से होकर निकल रही अनूपशहर नहर में बृहस्पतिवार की देर शाम को एक अज्ञात युवक का शव पानी पर तैरता हुआ देख किसानों ने थाने को खबर कर दी, जिसका पता लगते ही इंस्पेक्टर हरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने अज्ञात शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जो क्रीम कलर की लाइनदार शर्ट और स्लेटी कलर की पेंट पहने हुए है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है।