फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से तमंचे के बल पर रेप की कोशिश हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से तमंचे के बल पर रेप की कोशिश
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। उपले लेकर आ रही किशोरी से गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर रेप की कोशिश की। इस दौरान पास के ही खेतों में काम कर रहीं कुछ महिलाएं शोर सुनकर वहां पहुंच गईं। उसके बाद युवक ने उनके साथ गाली-गलौज और किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

गढ़ खादर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 साल की किशोरी रविवार दोपहर करीब तीन बजे उपले लेने गई थी। जैसे ही वह उपलों से भरा टोकरा लेकर घर जा रही थी तो पीछे से गांव का एक युवक आ गया। उसने सिर पर रखा टोकरा गिरा दिया और किशोरी को तमंचे के बल पर पास के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में खींचकर ले गया। आरोप है कि खेत में पहुंचने के बाद आरोपी उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। मगर, हौसला दिखाकर किशोरी ने शोर मचा दिया, जिसे सुनते ही पास के खेतों में काम कर रहीं कई महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। किशोरी का कहना है कि महिलाओं को गाली-गलौज करने के साथ ही आरोपी पुलिस में शिकायत न करने और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसआई बिजेंद्र सिंह राठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच कराने के साथ ही आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें